मुंबई, तीन अप्रैल (भाषा) शेयर बाजारों में पिछले चार दिन से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लग गया। मुनाफावसूली तथा इस साल मानसून सामान्य से कमजोर रहने के अनुमान से बीएसई सेंसेक्स करीब 180 अंक गिरकर बंद हुआ। दुनिया के अन्य प्रमुख शेयर बाजारों में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार रिकार्ड ऊंचाई को कायम नहीं रख सका। तेल एवं गैस, दूरसंचार, धातु एवं स्वास्थ्य से जुड़ी कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 179.53 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,877.12 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में करीब 450 अंक का उतार-चढ़ाव
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2HXyfq9