सरकार ने पॉल्ट्री चारे के लिए 15 प्रतिशत के रियायती शुल्क पर मक्का आयात की छूट दी

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) देश में पॉल्ट्री के लिए खाद्य चारे की कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने बुधवार को 15 प्रतिशत की रियायती आयात शुल्क पर फीड ग्रेड मक्के के आयात की अनुमति दी है। वास्तविक उपयोगकर्ता कुल मिला कर एक लाख टन खाद्य फ़ीड ग्रेड मक्का का आयात कर सकेंगे। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक नोटिस में कहा, "तात्कालिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, कुछ निश्चित छूट और शर्तो के साथ ‘फीड ग्रेड’ मक्का को शूल्क दर कोटा (टैरिफ रेट कोटा) के तहत आयात करने का प्रस्ताव है।"

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CT3xuj
Previous Post
Next Post
Related Posts