शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे चढ़ा

मुंबई, 18 अप्रैल (भाषा) विदेश बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी और जारी विदेश निवेश के चलते रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 15 पैसे मजबूत होकर 69.45 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतर बैंक मुद्रा बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया 69.48 के स्तर पर खुला एवं और मजबूत होकर 69.45 के स्तर पर पहुंच गया। मंगलवार को रुपया 69.60 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। महावीर जयन्ती के अवसर पर मुद्रा बाजार बुधवार को बंद रहा था। ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा 0.01 प्रतिशत की नरमी के साथ 71.61 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2IHGwhB
Previous Post
Next Post
Related Posts