नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) सितंबर 2019 से पहले आरंभिक सार्वजनिक निर्गम लाएगा। एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह कहा। इरेडा के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक कुलजीत सिंह पोपली ने कहा, ‘‘हम अपनी इक्विटी का 15 प्रतिशत तक जुटा सकते हैं। कुल 13.90 करोड़ इक्विटी शेयर के लिये मंजूरी है। यह करीब 750 करोड़ रुपये मूल्य का होगा। यह बहुत अधिक नहीं है लेकिन इससे मदद मिलेगी।’’ मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने जून, 2017 में इरेडा के सूचीबद्ध होने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2GfMOVr