मुंबई, सात फरवरी (भाषा) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नवी मुंबई में 17 करोड़ रुपये मूल्य की तस्करी कर के लायी गई विदेशी सिगरेट जब्त की हैं। हालिया दौर में यह सिगरेट तस्करी का बससे बड़ा मामला सामने आया है। डीआरआई ने एक बयान में कहा कि एक खुफिया सूचना के आधार पर उसने नवी मुंबई के एक गोदाम में पांच फरवरी को तड़के छापा मारा। वहां 40 फुट लंबे एक कंटेनर में तस्करी का माल मकड़ा गया। यह दुबई से लाया गया था और इसे भारत में एक स्थलीय कंटेनर डिपो भेजा जाने वाला था। इसके कागजों
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2HVS6qQ