नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) सरकार की ओर से जल्द ही जारी होने वाली राष्ट्रीय ई-वाणिज्य नीति का लक्ष्य मेक इन इंडिया एवं डिजिटल इंडिया की मौजूदा नीतियों के साथ-साथ एक ऐसा रूपरेखा ढांचा तैयार करना है, जिससे क्षेत्र में समग्र वृद्धि हासिल की जा सके। एक अधिकारी ने कहा, "मसौदा नीति को जल्द ही किसी भी समय जारी किया जा सकता है।" 'पीटीआई-भाषा' को प्राप्त मसौदा नीति में कहा गया है, "डेटा संरक्षण और निजता के बढ़ते महत्व के संदर्भ में राष्ट्रीय ई-वाणिज्य नीति का लक्ष्य सीमा पार डेटा प्रवाह को विनियमित करना है ..... ।" उसके अनुसार नीति की
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2BOsWoe