वैश्विक तेजी, वैवाहिक मांग से सोना 90 रुपये, चांदी 140 रुपये मजबूत

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) विदेशी बाजारों में तेजी तथा स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 90 रुपये मजबूत होकर 34,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन ने इसकी जानकारी दी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग से चांदी भी 140 रुपये मजबूत होकर 41,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। शुक्रवार को सोना 330 रुपये और चांदी 300 रुपये नीचे आ गये थे। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों की तेजी तथा स्थानीय वैवाहिक मांग निकलने से सोने के भाव में सुधार आया है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2U5v1Ue
Previous Post
Next Post
Related Posts