नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) सरकार की ओर से जल्द ही जारी होने वाली ई-वाणिज्य नीति के मसौदे में देश में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए खुदरा कारोबार को लेकर कई शर्तों को शामिल किया गया है। इन शर्तों के अनुसार आनलाइन मार्किटप्लेस पर बेचे जाने वाले सभी उत्पादों के विक्रेताओं की पूरी जानकारी देना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही नकली उत्पादों की बिक्री करने पर विक्रेता के खिलाफ वित्तीय जुर्माने का प्रावधान किया गया है। 'पीटीआई-भाषा' को प्राप्त नीति के मसौदे के अनुसार केवल ऑनलाइन मंच के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को प्रोत्साहन दिया गया
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2XeJsHv