नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने विशेषतौर पर ई- वाणिज्य के जरिये निर्यात सुविधाजनक बनाने और कर चोरी पर लगाम लगाकर अनुपालन बेहतर करने के तौर तरीके सुझाने के लिये तीन कार्य समूहों का गठन किया है। सीबीआईसी ने एक बयान में कहा, ‘‘सीबीआईसी ने व्यापार को सुविधाजनक बनाने, निर्यात को बढ़ावा देने तथा अनुपालन बेहतर करने से संबंधित कदमों के बारे में सुझाव देने के लिये तीन कार्य समूहों का गठन किया है।’’ बोर्ड ने कहा कि ये समूह अनुपालन को व्यापक बनाने, सीमा शुल्क से राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिये खामियों को
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2tCcXWa