नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) अडाणी ग्रीन एनर्जी ने शनिवार को कहा कि उसकी एक अनुषंगी को गुजरात में 150 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा बिजली परियोजना लगाने का ठेका मिला है। कंपनी ने कहा कि परियोजना के वित्त वर्ष 2020-21 की दिसंबर तिमाही तक तैयार हो जाने का अनुमान है। कंपनी ने शेयर बाजार से कहा, ‘‘अडाणी रीन्यूएबल एनर्जी पार्क (गुजरात) को गुजरात ऊर्जा विकास निगम से 150 मेगावाटएसी क्षमता की सौर ऊर्जा बिजली परियोजना लगाने का ठेका मिला है।’’ इस बीच, अडाणी समूह की कंपनी अडाणी पोर्ट्स एंड सेज ने एक बयान में कहा कि उसकी अनुषंगी अडाणी लॉजिस्टिक्स
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2tyqayW