नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) महिंद्रा समूह की रीयल्टी कंपनी महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने एक आवासीय परियोजना तैयार करने के लिये पुणे में सात एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। हालांकि कंपनी ने इस सौदे की राशि की जानकारी नहीं दी। कंपनी ने बयान में कहा कि यह जमीन पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में है। इस वित्त वर्ष में कंपनी ने अभी तक मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में 21 लाख वर्गफुट जमीन पर परियोजना विकसित करने के लिये करार किया है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2GA0Gcz