रूस की पाकिस्तान के ऊर्जा क्षेत्र में 14 अरब डॉलर निवेश करने की योजना

इस्लामाबाद, सात फरवरी (भाषा) नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में ऊर्जा क्षेत्र में रूस 14 अरब डॉलर का एकमुश्त निवेश करने वाला है। एक मीडिया खबर में बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी गयी। ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की एक खबर के अनुसार, गैजप्रोम मैनेजमेंट कमिटी के डिप्टी चेयरमैन विटली ए. मार्कलोव की अध्यक्षता में रूस के एक प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान के हालिया दौरे में इस निवेश की प्रतिबद्धता जाहिर की। खबर के अनुसार, रूस की कंपनी पंजाब प्रांत की जरूरतों को पूरा करने के लिये कराची से लाहौर तक एक गैस पाइपलाइन बिछाएगी। कुल 14 अरब डॉलर के निवेश में से करीब

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2E04WAb
Previous Post
Next Post
Related Posts