(एम जुल्करनैन) लाहौर, 14 फरवरी (भाषा) एक प्रमुख अदालत ने गुरुवार को भ्रष्टाचार के दो मामलों में शहबाज शरीफ को जमानत दे दी। फिलहाल जेल में बंद पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) प्रमुख और नेशनल असेंबली में नेता विपक्ष के लिये यह बड़ी राहत है। न्यायमूर्ति मलिक शहजाद अहमद की अध्यक्षता वाली लाहौर उच्च न्यायालय की दो सदस्यीय पीठ ने शरीफ की याचिका स्वीकार कर ली और 1400 करोड़ रू के आशियाना हाउसिंग तथा रमजान शुगर मिल्स घोटाले में उन्हें जमानत दे दी। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने 67 वर्षीय शरीफ को पांच अक्टूबर को हिरासत में लिया था।
from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2SGksdG