नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) नकदी संकट का सामना कर रही विमानन कंपनी जेट एयरवेज को 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में एकल आधार पर 587.77 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध घाटा हुआ। पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसे 165.25 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। जेट एयरवेज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी परिचालन आय 6,147.98 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की तीसरी तिमाही में 6,086.20 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का कुल खर्च 2017-18 की तीसरी तिमाही में 6,042.58 करोड़ रुपये से बढ़कर 2018-19 की
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RZgo2J