मुंबई, सात फरवरी (भाषा) रिजर्व बैंक के रेपो दर घटाने के बाद उच्च स्तर पर निवेशकों की मुनाफावसूली से बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजार लगभग स्थिर रहे। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के दौरान करीब 200 अंक उछलने के बाद महज 4.14 अंक यानी 0.01 प्रतिशत गिरकर 36,971.09 अंक पर बंद हुआ। हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 6.95 अंक यानी 0.06 प्रतिशत मजबूत होकर 11,069.40 अंक हो गया। ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील कंपनियों में रेपो दर में कटौती की घोषणा के बाद उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई रीयल्टी सेंसेक्स 0.02 प्रतिशत गिर गया जबकि बैंकिंग
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2DXJD2g