नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) उद्योग जगत ने नीतिगत ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती तथा रुख को बदलकर ‘तटस्थ’ करने का स्वागत किया और कहा कि इससे बैंक ब्याज दर में कमी करेंगे जिससे खपत और निवेश मांग बढ़ेगी तथा आर्थिक वृद्धि को गति मिलेगी। केंद्रीय बैंक ने बृहस्पतिवार को छठी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर 0.25 प्रतिशत कम कर 6.25 प्रतिशत कर दी। साथ ही मौद्रिक नीति के बारे में अपना दृष्टिकोण को भी ‘नपी-तुली कठोरता’ से नरम कर ‘तटस्थ’ कर दिया है। उद्योग मंडल सीआईआई
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SCCpZu