छोटे हवाईअड्डों का निजीकरण सही रुख नहीं: जीएमआर अधिकारी

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) छोटे हवाईअड्डों का निजीकरण सरकार के लिये उपयुक्त रुख नहीं होगा क्योंकि उसे यात्रियों की संख्या तथा वृद्धि अनुमान के संदर्भ में व्यावहारिक होने की जरूरत है। जीएमआर एयरपोर्ट्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह कहा। जीएमआर एयरपोर्ट्स के कार्यकारी निदेशक और निदेशक मंडल के सदस्य सिद्धार्थ कपूर ने सीएपीए इंडिया एयरपोर्ट शिखर सम्मेलन में कहा, ‘‘अगर सरकार छोटे हवाईअड्डों का निजीकरण चाहती है, मेरे हिसाब से यह सही रुख नहीं होगा। सही रुख यह होगा कि वे अधिक मुनाफे वाले हवाईअड्डों के निजीकरण पर गौर करे।’’

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SA2dXa
Previous Post
Next Post
Related Posts