जीएसटी हिस्सेदारी जारी किये जाने में देरी से तमिलनाडु की आर्थिक सेहत प्रभावित हो रही : उपमुख्यमंत्री

चेन्नई, आठ फरवरी (भाषा) तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने शुक्रवार को कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को सबसे अच्छे तरीके से लागू करने वाले राज्यों में शामिल होने के बावजूद एकीकृत जीएसटी में 5,454 करोड़ रुपये की उसकी हिस्सेदारी केंद्र की ओर से नहीं मिली है। पनीरसेल्वम ने राज्य विधानसभा में वर्ष 2019-20 का बजट पेश करते हुए कहा कि केंद्र की ओर से धन जारी किये जाने में देरी के चलते राज्य की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु जीएसटी को सबसे अच्छे तरीके से लागू करने वाले देशों में शामिल रहा है

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TCva16
Previous Post
Next Post
Related Posts