नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) बढ़ते हाजिर मांग और सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 134.40 रुपये प्रति किग्रा हो गई। एमसीएक्स में एल्युमीनियम के फरवरी महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 30 पैसे अथवा 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 134.40 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 225 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की बढ़ती मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Bp5U7k