लखनऊ, सात फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार के लोकसभा चुनाव से पहले पेश 2019- 20 के बजट में किसानों, नौजवानों, महिलाओं, बुजुर्गों, छात्रों, गरीबों, कामगारों के लिए तमाम योजनाओं की घोषणा की गई है और उनके लिए भारी आवंटन भी किया गया है। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा राज्य विधानसभा में पेश बजट का कुल आकार चार लाख 79 हजार 701 करोड 10 लाख रूपये है जो कि 2018—19 के बजट की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है। उत्तर प्रदेश के अब तक के सबसे बडे इस बजट में राज्य में पूरब
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2MRNCjP