नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) देश के रत्न आभूषण क्षेत्र का निर्यात चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीने अप्रैल-दिसंबर, 2018 के दौरान एक साल पहले की इसी अवधि की तुलना में 8.5 प्रतिशत गिरकर 22.41 अरब डॉलर रहा। मुख्यत: बड़े विकसित देशों के बाजार से मांग कम होने के कारण यह गिरावट आयी है। रत्न-आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-दिसंबर 2017-18 की अवधि में इस क्षेत्र का निर्यात 24.5 अरब डॉलर के बराबर था। यह क्षेत्र रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है और देश के वाणिज्यक निर्यात में इसका योगदान करीब 15 प्रतिशत है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2I7jCRY