नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय वित्त वर्ष 2018-19 में 3,65,529 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। यह राष्ट्रीय औसत आय के मुकाबले तीन गुणा अधिक है। दिल्ली विधानसभा में पेश आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 7.79 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो कि वित्त वर्ष 2017-18 के मुकाबले 12.98 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विधानसभा सत्र शुरू होने पर राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। वित्त वर्ष 2018-19 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय के 3,65,529 रुपये रहने का अनुमान जताया गया
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Iz0rkp