रिलायंस होम फाइनेंस का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 37 प्रतिशत बढ़कर 55 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) रिलायंस कैपिटल की इकाई रिलायंस होम फाइनेंस लि. (आरएचएफएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की 31 दिसंबर, 2018 को समाप्त तिमाही में 37.5 प्रतिशत बढ़कर 55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 40 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय 22 प्रतिशत बढ़कर 516 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 424 करोड़ रुपये थी। रिलायंस होम फाइनेंस के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RWzKp4
Previous Post
Next Post
Related Posts