यस बैंक का शेयर 31 प्रतिशत चढ़ा, बाजार पूंजीकरण 12,000 करोड़ बढ़ा

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) निजी क्षेत्र के यस बैंक का शेयर बृहस्पतिवार को 31 प्रतिशत चढ़ गया जिससे बैंक के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 12,025 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2017-18 में यस बैंक के संपत्ति वर्गीकरण और प्रावधान में कोई खामी नहीं मिली है। इस खबर के बाद बैंक के शेयरों में जोरदार उछाल आया। बंबई शेयर बाजार में बैंक का शेयर 30.73 प्रतिशत चढ़कर 221 रुपये पर पहुंच गया। कारेाबार के दौरान यह 32.32 प्रतिशत चढ़कर 223.70 रुपये तक गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में बैंक का शेयर 31.36

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TOFHGt
Previous Post
Next Post
Related Posts