ऑनलाइन सरकारी खरीद चालू वित्त वर्ष में 25,000 करोड़ रुपये पर पहुंचने की उम्मीद: जेम सीईओ

नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) सरकारी खरीद के लिये शुरू किये गये ऑनलाइन पोर्टल जेम पर होने वाली खरीद के चालू वित्त वर्ष में 25,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाने का अनुमान है। पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा महज 5,000 करोड़ रुपये था। सरकारी ई-मार्किटप्लेस यानी जेम की मुख्य कार्यकारी अधिकारी राधा चौहान ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुये कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के विभागों ने बड़ी खरीदारी का लक्ष्य रखा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने जेम की शुरुआत अगस्त 2016 में की थी। इसका मकसद सरकारी विभागों एवं एजेंसियों द्वारा की जाने वाली खरीद को

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2GffDB5
Previous Post
Next Post
Related Posts