मुंबई, सात फरवरी (भाषा) छोटे और सीमांत किसानों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बिना गारंटी वाले कृषि ऋण की सीमा बढ़ाकर 1.6 लाख रुपये कर दी। अभी किसानों को एक लाख रुपये तक का कृषि ऋण ही बिना गारंटी के मिलता है। केंद्रीय बैंक ने एक आंतरिक कार्य समूह बनाने का भी निर्णय किया है जो कृषि ऋण व्यवस्था की समीक्षा करेगा और एक प्रभावी नीतिगत समाधान सुझाएगा। वित्त वर्ष 2019-20 के अंतरिम बजट में छोटे और सीमांत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव किया गया है। मौजूदा समय
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2HZ9wmc