नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) टाटा समूह की कंपनी वोल्टास का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 22.26 प्रतिशत गिरकर 78.08 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर अवधि में उसका मुनाफा 100.44 करोड़ रुपये था। वोल्टास ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय 10.77 प्रतिशत बढ़कर 1,546.56 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वित्त वर्ष इसी तिमाही में कंपनी की आय 1,396.13 करोड़ रुपये थी।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Gry06a