नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) भारत में स्मार्टफोन का बाजार 2018 में 14.5 प्रतिशत बढ़ा है। शोध कंपनी आईडीसी के अनुसार 2018 में देश में कुल 14.23 करोड़ स्मार्टफोन बिके हैं। वर्ष 2017 में यह आंकड़ा 12.43 करोड़ स्मार्टफोन का था। कंपनी की शोध रपट के अनुसार अक्टूबर-दिसंबर 2018 तिमाही में स्मार्टफोन की बिक्री सालाना आधार पर 19.5 प्रतिशत बढ़कर 3.63 करोड़ इकाई रही। इससे पिछले साल 2017 की इसी अवधि में यह आंकड़ा 3.03 करोड़ स्मार्टफोन था। हालांकि, इस अवधि में बिके स्मार्टफोन की संख्या 2018 की ही जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 15.1 प्रतिशत कम है। आईडीसी इंडिया में एसोसिएट
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Dv0eJj