सतारा, 14 फरवरी (भाषा) गरवारे टेक्निकल फाइबर्स लिमिटेड का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 14.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 24.7 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को 21.6 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 10.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 222.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे 201.5 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई थी। गरवारे टेक्निकल फाइबर्स लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TJpWAF