मुंबई, 14 जनवरी (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बजाज फाइनेंस लिमिटेड पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। "निष्पक्ष व्यवहार संहिता" का उल्लघंन करने पर यह जुर्माना ठोंका गया है। आरबीआई ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। रिजर्व बैंक ने कहा कि यह कार्रवाई नियमाकीय अनुपालन में खामी बरतने पर आधारित है। केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया कि यह फैसला ग्राहकों के साथ एनबीएफसी के लेनदेन या समझौते पर नहीं है। बजाज फाइनेंस उपभोक्ता ऋण, सूक्ष्म एवं मझोले उद्यमों और वाणिज्यिक ऋण उपलब्ध मुहैया कराती है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FwszkY