नयी दिल्ली, पांच जनवरी (भाषा) सरकार ने तीन क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों- पंजाब ग्रामीण बैंक, मालवा ग्रामीण बैंक और सतलज ग्रामीण बैंक को मिला कर एक क्षेत्रीय बैंक बना दिया है। पंजाब एवं सिंध बैंक ने शेयर बाजार बीएसई को एक सूचना में यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि सरकार ने इन तीन क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के प्रवर्तक बैंकों के साथ विचार विमर्श करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला कि इन बैंकों और इनके सेवा क्षेत्रों के लिए यह अधिक अच्छा होगा कि इनका आपस में विलय कर दिया जाए। शेयर बाजार को दी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RuPMKS