पाकिस्तान की सरकारी विमानन कंपनी ने चालक दल के सदस्यों को वजन कम करने को कहा

इस्लामाबाद, छह जनवरी (भाषा) पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमानन कंपनी पीआईए ने अपने चालक दल के सदस्यों को छह माह के भीतर ‘अतिरिक्त वजन’ कम करने का निर्देश दिया है। उन्हें चेतावनी दी गयी है कि अगर वे समय-सीमा के अंदर ‘चुस्त-दुरुस्त’ नहीं होते हैं तो उन्हें उड़ान ड्यूटी से हटा दिया जाएगा। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स (पीआईए) ने विभिन्न कद और शारीरिक गठन वाले लोगों के लिए वजन चार्ट भी सुझाया है। खबर के मुताबिक “वजन कम करने वालों की सूची में शामिल लोगों” को उड़ान की अनुमति प्राप्त करने के लिए हर महीने

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2AtAPio
Previous Post
Next Post
Related Posts