नेपाल ने 100 रुपये से बड़े भारतीय नोटों को वैध बनाने का रिजर्व बैंक से किया अनुरोध

काठमांडो, छह जनवरी (भाषा) नेपाल ने भारतीय रिजर्व बैंक से चलन में डाले गए 100 रुपये से ऊंचे मूल्य के नए भारतीय नोट को इस पड़ोसी देश में भी लेन देन के लिए वैध मुद्रा बनाने का अनुरोध किया है। रविवार को मीडिया की खबरों में इसकी जानकारी दी गयी। दी हिमालयन टाइम्स की खबर के अनुसार, नेपाल के केंद्रीय बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक ने रिजर्व बैंक से 200 रुपये, 500 रुपये और 2000 रुपये के नए भारतीय नोटों को नेपाल में वैध मुद्रा बनाने की मांग की है। नेपाल राष्ट्र बैंक ने इसके लिए आरबीआई से विदेशी विनिमय प्रबंधन अधिनियम

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2GXJxLC
Previous Post
Next Post
Related Posts