मोदी ने आर्थिक आधार पर आरक्षण का बचाव किया, कांग्रेस के राफेल अभियान पर सवाल खड़ा किया

सोलापुर(महाराष्ट्र) , नौ जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी नौकरियों एवं शैक्षणिक संस्थानों में सामान्य वर्ग के आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान वाले विधेयक का बुधवार को बचाव किया और कहा कि यह वंचितों की तरक्की की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। मोदी ने इसके साथ ही राफेल विमान सौदे पर कांग्रेस पार्टी के अभियान पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यह विपक्षी पार्टी बताए कि उसके इस अभियान के पीछे की कथा क्या है। मोदी ने महाराष्ट्र में बुनियादी ढांचे के विकास की कई परियोजनाओं की शुरुआत की घोषणा करने

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SKu9DA
Previous Post
Next Post
Related Posts