पश्चिम बंगाल के पर्याटन उद्योग सम्मेलन में शामिल होंगे 42 देशों के अधिकारी

कोलकाता, नौ जनवरी (भाषा) यात्रा एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े 42 देशों के प्रतिनिधि 14 और 15 जनवरी को पश्चिम बंगाल में आयोजित 'डेस्टिनेशन ईस्ट 2019' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पश्चिम बंगाल पर्यटन के सचिव अत्री भट्टाचार्य ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस बैठक में खरीदार और विक्रेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले में 110 खरीदारों में से 65 खरीदार यूरोप और अमेरिका से होंगे। भट्टाचार्य ने संवाददाताओं को बताया कि यह पहल पश्चिम बंगाल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये है। यह कार्यक्रम यात्रा सेवा प्रदाताओं को अपने ग्राहकों के लिये

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ACECtT
Previous Post
Next Post
Related Posts