नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय कंपनियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट, लागत लेखाकार (कॉस्ट अकाउंटेंट) तथा कंपनी सचिवों के केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) के विवरण जुटाएगा, ताकि गड़बड़ी करने वाले तत्वों को बाजार से दूर किया जा सके। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इससे कंपनियों तथा पेशेवरों की ऐसी सूची बन सकेगी जो पूरी तरह से ‘साफ सुथरी’ होगी। पिछले साल मंत्रालय ने निदेशकों के लिए केवाईसी प्रक्रिया शुरू की थी, जिससे उनकी पहचान सुनिश्चित की जा सके और ऐसी इकाइयों पर अंकुश लगाया जा सके जो गैरकानूनी धन के प्रवाह का स्रोत हैं।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2C1noGy