इंदौर, सात जनवरी (भाषा) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 275 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव 200 रुपये प्रति किलोग्राम (शनिवार की तुलना में) की तेजी लिए रहे।कामकाज में सोना ऊंचे में 32850 और नीचे में 32600 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। चांदी ऊंचे में 39650 व नीचे में 39400 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। सोना 32800 रुपये प्रति 10 ग्राम।चांदी 39525 रुपये प्रति किलोग्राम।चांदी सिक्का 625 रुपये प्रति नग।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FbgxhN