चेन्नई, चार जनवरी (भाषा) एनएसी ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक अनंत पद्मनाभन को दो साल के लिये ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल का चेयरमैन चुन लिया गया है। संगठन ने एक बयान में कहा कि कोलकाता स्थित सेनको समूह के शंकर सेन को परिषद का उपाध्यक्ष चुना गया है। पद्मनाभन ने कहा, ‘‘मैं निदेशक मंडल का आभारी हूं और संगठन को चलाने की जिम्मेदारी को स्वीकार करना मेले लिये सम्मान की बात है। हमें सरकार के साथ मिलकर काम करना होगा और उद्योग जगत के समक्ष आ रही दिक्कतों को सरकार के सामने उठाते रहना होगा।’’ शंकर सेन ने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2LRxRJ5