नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने कहा है कि कृषि ऋणों को सामान्य रूप से माफ कर करने के चलन से ऋण संस्कृति पर बुरा असर पड़ता है और कर्ज लेने वालों का व्यहार बिगड़ता है। गवर्नर दास का यह बयान ऐसे समय आया है जबकि हाल में कई राज्य सरकारों ने कृषि ऋण को सामान्य तरीके से माफ करने की घोषणा की गई हैं। हाल में तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की नई सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की है। कांग्रेस ने इन राज्यों में
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TwewQ9