जापान में एक अप्रैल को होगी राजशाही के नए दौर की घोषणा

तोक्यो, चार जनवरी (एपी) जापान के प्रधानमंत्री ने नववर्ष पर संवाददाता सम्मेलन में पुष्टि की कि नये सम्राट के शासन की घोषणा एक अप्रैल को होगी। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शुक्रवार को कहा कि 2019 जापान के लिये बहुत अहम समय होगा। उन्होंने एक बार फिर सम्राट अकीहितो के राजगद्दी छोड़ने की बात का जिक्र किया। अपने गिरते स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अकीहितो ने परंपरा से हटकर अपने जीवनकाल में ही स्वेच्छा से राजगद्दी छोड़ने का निर्णय किया है। उनके पुत्र एक मई को नये सम्राट के रूप में कार्यभार संभालेंगे। राजशाही के नए दौर का नाम महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2R5cz0p
Previous Post
Next Post
Related Posts