नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) संसद की एक समिति ने सरकार से एक नियामक के तौर पर केंद्रीय बैंक की जवाबदेही से जुड़े मुद्दों पर गौर करने के वास्ते एक समिति बनाने का आग्रह किया है। इसके साथ ही समिति ने रिजर्व बैंक से बैंकों के पूंजी पर्याप्तता नियमों में ढील देने और त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) की समीक्षा करने को कहा है। संसद की वित्तीय मामलों की स्थायी समिति ने आरबीआई को इस बात का आकलन करने को भी कहा है कि धोखाधड़ी से निपटने के लिए उसके द्वारा बनाये गये दिशा-निर्देश कितने प्रभावी रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TshchE