नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन के इस्तीफा देने के बाद अब नयी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जल्द गठित होने के आसार हैं जिसमें सामाजिक, राजनीतिक एवं क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखे जाने की संभावना है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कुछ अन्य राज्यों की तरह दिल्ली में भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के साथ तीन या चार कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति हो सकती है ताकि समाज के प्रमुख वर्गों को प्रदेश संगठन में शीर्ष स्तर पर प्रतिनिधित्व मिल सके। माकन के बाद दिल्ली पीसीसी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Axe0KJ