नयी दिल्ली, 15 जनवरी (भाषा) ब्रिकी में सुधार से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बिना बिके मकानों की संख्या में 2018 में 9 प्रतिशत तक कमी आई है। हालांकि, अटकी पड़ी आवासीय परियोजनाएं अभी भी चिंता का विषय बनी हुयी हैं। संपत्ति से संबंधित परामर्श देने वाली फर्म एनारॉक ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही। एनारॉक ने मंगलवार को जारी आंकड़ों में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मकानों की बिक्री 2018 में 18 प्रतिशत बढ़कर 44,300 इकाई पर पहुंच गयी। 2017 में बिक्री 37,610 इकाई रही थी। समीक्षाधीन अवधि के दौरान नये मकानों की आपूर्ति भी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FsylF1