वैश्विक रुख से चांदी वायदा भाव 0.27% चढ़ा

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (भाषा) मजबूत वैश्विक रुख के साथ सटोरियों के सौदे बढ़ाने से वायदा कारोबार में चांदी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 36,965 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, मार्च डिलिवरी वाली चांदी 105 रुपये यानी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 36,965 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। इसमें 18,023 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार, मई डिलिवरी वाली चांदी 167 रुपये यानी 0.42 प्रतिशत बढ़कर 40,223 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। इसमें 2,230 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के साथ कारोबारियों के सौदे बढ़ाने से यहां

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FtJvcP
Previous Post
Next Post
Related Posts