नयी दिल्ली, पांच जनवरी (भाषा) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) देशभर में पेट्रोल पंपों पर फासटैग की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये तीन सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों के साथ सोमवार को करार करेगा। परिवहन मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। ये तीन कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कंपनी (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी (एचपीसीएल) हैं। एनएचएआई द्वारा प्रवर्तित भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह कार्यक्रम का क्रियान्वयन करती है। इस कार्यक्रम को फासटैग ब्रांड नाम से भी जाना जाता है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘फासटैग की आसान उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिये भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी सात
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2C4b9J9