प्रभु निर्यातकों को कर्ज दिये जाने के मुद्दे को सुलझाने के लिए अगले सप्ताह सचिवों के साथ बैठक करेंगे

अहमदाबाद, पांच जनवरी (भाषा) वाणिज्य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु अगले सप्ताह बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के सचिवों के साथ बैठक करेंगे। निर्यातकों को बैंक ऋण में भारी कमी के समाधान के लिए यह बैठक बुलायी गयी है। नीरव मोदी घोटाले के बाद रिजर्व बैंक ने पिछले साल मार्च में बैंकों के निर्यातकों को लेटर ऑफ अंडरटेकिंग जारी करने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद निर्यातकों को दिये जाने वाले कर्ज में बहुत कमी आयी है। प्रभु ने संवाददाताओं से कहा, “हमने निर्यातकों को दिए जाने वाले कर्जे में बहुत अधिक कमी देखी है। उसे सुलझाने के लिए हमने अगले

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RfFT4A
Previous Post
Next Post
Related Posts