नयी दिल्ली, 15 जनवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्रिमंडल भारतीय निर्यात आयात बैंक (एक्जिम बैंक) में पूंजी डालने पर विचार कर सकता है। मंत्रिमंडल की बैठक कल होनी है। सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में एक्जिम बैंक में 500 करोड़ रुपये की पूंजी डालने समेत कई मुद्दों पर विचार किया जा सकता है। उसने कहा कि पूंजी डालने से बैंक को अपना कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी। सरकार ने पिछले वित्त वर्ष में भी 500 करोड़ रुपये की पूंजी एक्जिम बैंक में डाली थी।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FAb978