नयी दिल्ली, 15 जनवरी (भाषा) चीन की प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार उपकरण निर्माता कंपनी हुवावेई के हॉनर ब्रांड ने अपना नया स्मार्टफोन 'हॉनर 10 लाइट' मंगलवार को भारतीय बाजार में पेश किया। इसकी कीमत 13,999 रुपये रखी गयी है। यह स्मार्टफोन 20 जनवरी से बाजार में उपलब्ध होगा। यह दो मॉडल- 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल मेमोरी (13,999 रुपये) और 6जीबी रैम एवं 64जीबी इंटरनल मेमोरी (17,999 रुपये) में उपलब्ध होगा। हॉनर इंडिया के उपाध्यक्ष एलन वांग ने संवाददाताओं को बताया, "लाइट सीरीज के फोन में बेहतर डिजाइन और कैमरा फीचर्स दिये गये हैं। हॉनर 10 लाइट में महंगे स्मार्टफोन श्रेणी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Fsojnk