नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) देश में सार्वजनिक क्षेत्र बैंकों को निकट भविष्य में भारी संख्या में कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के कारण लोगों की कमी से निपटने के के लिये कनिष्ट और बीच के पदों पर तेजी से नयी नियुक्तियां करने की जरूरत है। संसद की एक समिति ने एक रिपोर्ट में यह बात कही है। रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी बैंकों में महाप्रबंधक स्तर के 95 प्रतिशत, उप महाप्रबंधक स्तर के 75 प्रतिशत और अतिरिक्त महाप्रबंधक स्तर के 58 प्रतिशत कर्मचारी 2019-20 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। वित्तीय मामलों की स्थायी समिति ने बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान के आंकडों के
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TqQg1Y