सिडनी, पांच जनवरी (भाषा) आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपने पहले टेस्ट में प्रभावित करने वाले भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा कि उन्हें टेस्ट गेंदबाज के रूप में सुधार करने के लिये और समय की जरूरत है। चौबीस वर्षीय बायें हाथ के कलाई स्पिनर ने तीन विकेट हासिल किये जिससे आस्ट्रेलियाई टीम चौथे टेस्ट के तीसरे दिन भारत के सात विकेट पर 622 रन की घोषित पहली पारी के जवाब में 236 रन पर छह विकेट गंवाकर जूझ रही थी। लार्ड्स के बाद विदेशी सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट खेल रहे कुलदीप ने कहा कि वह थोड़े नर्वस थे।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CRBSdq